अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बुधवार को कनवरीगंज में बैठक हुई, जिसमें आम बजट को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारी पूरे जीवन अलग-अलग माध्यम से टैक्स सरकार को देता है। लेकिन अंतिम समय में उसको कुछ नहीं मिला। महानगर अध्यक्ष विशाल भगत ने कहा कि आम बजट में व्यापारियों के लिए पेंशन का प्रावधान किया जाए। ताकि व्यापारी अपनी एक निश्चित आयु पूरी करने व कारोबार से हटने के बाद पेंशन का लाभ उठा सके। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को व्यापारी एक मांग पत्र भेजेंगे, जिसमें पेंशन की मांग की जाएगी। छोटे और अपंजीकृत व्यापारियों का बीमा शुरू करना चाहिए। व्यापारी का पूरा जीवन कर,कर्जा व ब्याज में बीत जाता है। युवा महानगर अध्यक्ष धुर्वेश चन्द्...