रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चैप्टर के चेयरमैन प्रो डॉ. एसपी अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और वित्तीय स्थिरता पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने लगभग Rs.53.5 लाख करोड़ के कुल व्यय का अनुमान लगाया है, जो यह दर्शाता है कि देश में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, राजकोषीय घाटा जीडीपी के लगभग 4.3% पर रखने का लक्ष्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे कहा कि बजट की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें अल्पकालिक लाभों के बजाय दीर्घकालिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.