पटना, फरवरी 11 -- राज्यसभा में राजद सांसद संजय यादव ने कहा है कि देश में 20 आदमी ऐसे हैं, जो पूरा देश खरीद सकते हैं, लेकिन 20 मिलियन गरीब मिलकर भी दो जून की रोटी नहीं खरीद सकते। बुधवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान सांसद ने कहा कि आम बजट में जनता की हिफाजत नहीं, आफत ज्यादा नजर आ रही है। यह आम आदमी की आमदनी घटाने वाला और समस्या बढ़ाने वाला बजट है। अधिक बेरोजगारी होने के बावजूद बजट में नौकरी देने का कोई रोडमैप या कार्ययोजना नहीं है। गांव, गरीब, ग्रामीण, किसान, नौजवान इस सरकार के शब्दकोष में नहीं हैं। अर्थव्यवस्था के मामले में चौथे पायदान हासिल करने वाले अपने देश में प्रति व्यक्ति आय दो लाख 20 हजार है जबकि पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था वाले देश जापान की प्रति व्यक्ति आय 29 लाख और छठे पायदान के देश ब्रिटेन की प्रति व्यक्ति आय 50 लाख है। एक फी...