लोहरदगा, फरवरी 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में एनडीए की सरकार नहीं है, उनके साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रहा है। विकास योजनाओं और आर्थिक सहायता के मामले में विपक्ष शासित राज्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि बजट देश के सभी राज्यों और वर्गों के समग्र विकास के लिए होना चाहिए। लेकिन यह बजट राजनीतिक लाभ के आधार पर तैयार किया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीब तबके के लिए बजट में कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं। म...