जामताड़ा, फरवरी 24 -- आम बजट/डॉ इरफान अंसारी बोले: स्वास्थ्य सेवाओं को नई ताकत देगा बजट जामताड़ा,प्रतिनिधि। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा प्रस्तुत बजट राज्य के समावेशी विकास का दस्तावेज है। यह बजट छात्र, किसान, गरीब, मध्यम वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक विस्तार का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य बजट 5,500 करोड़ से बढ़ाकर 5,900 करोड़ रुपए किया जाना सरकार की जनस्वास्थ्य के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है। जिससे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी व आधुनिक जांच सुविधाएं आम लोगों की पहुंच में आएंगी। वहीं सदर अस्पताल में महिलाओं में होने वाली ब्रेस्ट क...