रुडकी, फरवरी 1 -- आम बजट को लेकर व्यापारियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को शहर के एक प्रतिष्ठान पर व्यापारी वर्ग और आम लोगों ने बजट का सीधा प्रसारण देखा और बजट की बारीकियों पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधमंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बजट में Rs.10,000 करोड़ के एसएमई ग्रोथ फंड और सेल्फ रिलायंस इंडिया फंड में अतिरिक्त निवेश का फैसला छोटे और मंझोले व्यापारियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को पूंजी, विस्तार और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों ने नए इनकम टैक्स ऐक्ट और जीएसटी नियमों को सरल व पारदर्शी बनाने के प्रयासों की भी सराहना की। जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किलिंग पर जोर देने से युवा व्यापारी वैश्विक प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.