मुंगेर, फरवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से आज वर्ष 2026-27 बजट पेश होगी। इस वार्षिक बजट से जमालपुरवासियों सहित रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कर्मचारियों व यूनियन नेताओं को बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। उम्मीद है कि, एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर के 164वां वर्षगांठ के पूर्व उपहार स्वरूप निर्माण कारखाना बनाने, इरिमी को रेलवे विश्वविद्यालय बनाने, कारखाने के आधुनिकीकरण करने एवं नये कार्यभार के साथ कामगारों की संख्या में बढ़ोतरी करने सहित मालदा मंडल में नयी ट्रेनें देने की दिशा में पहल की जाएगी। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, शाखा जमालपुर के सचिव परमानंद यादव ने कहा कि रेल बजट को आम बजट से अलग कर पूर्व की भांति रेल बजट के रूप में पेश किया जाना चाहिए। ताकि इससे रेलवे के सर्वांगीण विकास में महती निर्णय लिया जा सके। इस रेल बजट म...