सोनभद्र, फरवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। केन्द्र सरकार का आम बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को राबर्ट्सगंज भाजपा कार्यालय में वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को या केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 का कुल बजट 53 लाख करोड़ है। बजट में 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित से किया गया है। बजट में शिक्षा के लिए 1,39,289 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाए ज...