किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया है।बजट पर लोगो ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी।कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों से प्रतिक्रियाएं ली गई। ज्यादातर लोगों ने इसे सबका साथ सबका विकास करने वाला बजट बताया तो विपक्ष ने इसे आम आदमी व मध्यम वर्ग की उम्मीदों वाला बजट नहीं बताया।चार्टर्ड अकाउंटेंट सतीश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट बहुत अच्छा संतुलन दिखाता है। पैसे की बचत और तेज विकास दोनों पर जोर।सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड12.2 लाख करोड़ खर्च का लक्ष्य रखा है (पिछले साल से करीब 9% ज्यादा)। इससे सड़कें, रेलवे आदि मजबूत होंगे और जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत से ऊपर बनी रहेगी।फिस्कल डेफिसिट (घाटा) को 4.3% पर लाकर सरकार ने कर्ज को नियंत्रित रखा है। रेलवे पर खास फोकस करते हुए 7 नए हाई-स्प...