जहानाबाद, जनवरी 3 -- पुराने एवं जनहित से जुड़े मामलों की पहचान कर प्राथमिकता सूची तैयार करें भू-अर्जन, जमाबंदी एवं अन्य राजस्व से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित समाहर्ता न्यायालय में जिला दंडाधिकारी- सह-समाहर्ता अमृषा बैंस द्वारा विभिन्न वादों की सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में जिला दंडाधिकारी द्वारा न्यायालय में विचाराधीन मामलों की प्रभावी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत ढंग से सुनवाई की गई। इस दौरान मुख्य रूप से भू-अर्जन, जमाबंदी एवं अन्य राजस्व से संबंधित मामलों पर सुनवाई संपन्न हुई। प्रत्येक वाद में पक्षकारों की दलीलों को गंभीरता से सुना गया तथा उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आलोक में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। जिला दंडाधिकारी द्वारा अपने न्यायालय में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति का आकलन करते हुए उनक...