अररिया, फरवरी 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 52वी वाहिनी लेलोखर कंपनी बाहरी सीमा चौकी मधुबनी कैंप परिसर में 30 दिवसीय प्राथमिक उपचार कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के दौरान बटालियन स्तर पर चयनित दो प्रशिक्षुओं को एसएसबी कमाडेट महेंद्र प्रताप द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में जीवन रक्षक तकनीक, प्राथमिक चिकित्सा, घाव की देखभाल और सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया गया, जिससे वे त्वरित और प्रभावी सहायता करने में सक्षम बन सकें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसएसबी कमाडेंट महेंद्र प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.