भागलपुर, जून 15 -- थाना क्षेत्र के नवादा में आम बगीचा के रखवाला के साथ मारपीट की गई और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। गंभीर रुप से घायल दीपक कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने उसे मायागंज रेफर कर दिया। घायल के छोटे भाई चंदन कुमार ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के भाई ने बताया कि आम तोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.