पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय जिला पुस्तकालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह मुक्त अभियान की शपथ दिलाई गई। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग की टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के राजकीय जिला पुस्तकालय, नेहरू ऊर्जा उद्यान, यशवंतरी मंदिर परिसर, अलीगंज, विकास खंड मरौरी आदि स्थानों पर आम जनता के साथ बाल विवाह मुक्त की शपथ दिलाई गई। आम जनता और छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड लाइन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कर्मा राव, अजीत सिंह, मानिस्ता, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...