रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। आम जनता हेल्प लाइन की ओर से शनिवार को इल्मी महफिल का आयोजन किया जाएगा। मेन रोड अंजुमन मुसाफिरखाना में होने वाले इस कार्यक्रम में निकाह को आसान बनाने पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष एजाज गद्दी ने बताया कि शादी में अक्सर लोग डीजे बजाकर नाचते हैं और पटाखा फोड़ते हैं। यह शरीयत के खिलाफ है। इन्ही बुराइयों को रोकने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर ए काजी के अलावा उलेमाओं को भी बुलाया गया है। इसमें ठोस निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...