आगरा, नवम्बर 27 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने प्रशासन, पुलिस एवं बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को ली। इसमें निर्देशित किया कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्रदान करें। 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दस से 12 दिसंबर को लघु अपराध से संबंधित वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय में किया जाएगा। वादकारी संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने वाद का निस्तारण करा सकते हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत शुभांगी शुक्ला, पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव, डीडीओ रेनू कुमारी, लीड डिस्ट्रीक्ट मैनेजर केनरा बैंक ऋषिकेश बनर्जी आदि उ...