जहानाबाद, जनवरी 27 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ जहां जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इसके पहले प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश , स्थानीय विधायक मनोज कुमार ,डीएम अमृषा बैंस ,एसपी डा नवजोत सिमी एवं जिले के सभी गण्यमान्य एवं पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अरवल जिला विकास की ओर अग्रसर है। प्रभारी मंत्री ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को एक -एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में सरकार तेजी काम कर रही है। सभी विभागों के किए गए कार्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.