जहानाबाद, जनवरी 30 -- वंशी प्रखंड में जनता दरबार का हुआ आयोजन करपी, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार शुक्रवार को सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को बीडीओ के द्वारा आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुकूल निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को हुए जनता दरबार में कुल छ: फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। भगवतीपुर की दौलती कुमारी ने जन्म प्रमाण पत्र में पता सुधार के लिए आवेदन दिया। वहीं सरवाली के राजेंद्र यादव ने वृद्धजन पेंशन योजना से संबंधित समस्या बताई। इस तरह रामगढ़ माली के शिवप्रसाद सिंह ने वृद्धजन पेंशन योजना, भगवतीपुर की प्रभा कुमारी न...