लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल स्टूडेंटस यूनियन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा नेता प्रणव पांडे ने कहा है कि यह बजट युवाओं, छात्रों, गरीबों और आम जनता की वास्तविक आवश्यकताओं से कटा हुआ प्रतीत होता है। बजट में बड़े स्तर पर वित्तीय अनुशासन और आंकड़ों के संतुलन पर जोर दिखता है, लेकिन ज़मीन पर युवाओं की सबसे बड़ी समस्या, रोज़गार, सस्ती शिक्षा और आर्थिक राहत का स्पष्ट समाधान दिखाई नहीं देता। सरकार ने पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे पर निवेश की बात की है, परंतु यह स्पष्ट नहीं किया कि इससे तत्काल और प्रत्यक्ष रूप से युवाओं के लिए कितनी नौकरियां सृजित होंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कुल आवंटन बढ़ाने का दावा किया गया है, किंतु कई योजनाओं में रिवाज़ इस्टीमेट की तुलना में ...