मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- गांव छपार में हरे भरे फलदार आम के बाग में खड़े पेड़ों को बिना अनुमति के काटने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। यह बाग गांव छपार में रोहाना मार्ग पर स्थित बताया जा रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के पहले पेडों की झगाई की जा रही है। उसके बाद गुपचुप तरीके से पेडों को काट कर जड़ को मिट्टी से दबा दिया जाता है। ताकि पेड़ की कोई निशानी न हो सके। जबकि वन विभाग के अधिकारी ने इससे अनभिज्ञता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...