अमरोहा, जनवरी 15 -- हसनपुर। नगर के अब्दुल्ला इंटर कालेज के नजदीक बाग से आम के हरे तीन पेड़ काटने के मामले में वन दारोगा पलटराम की तहरीर पर नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी कवकेश कुमार, मनोज कुमार, लवकेश कुमार, संजय कुमार व मुबारकपुर कला निवासी महेश व लहरी तथा झकड़ी अड्डा निवासी सुरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वन दारोगा ने बताया कि पेड़ मंगलवार को दिन में काटे गए थे। शिकायत पर विभागीय टीम ने मौका मुआयना किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.