फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। आम के बाग का प्रबंधन करने के लिए दिसम्बर माह सबसे उपयुक्त समय है, यह वक्तव्य देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डा.संजय कुमार ने बताया कि बाग का प्रबंधन ही पेड़ की उत्पादकता एवं गुणवत्ता निर्धारित करता है। बताया कि आम की खेती के लिए दिसंबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस माह में पेड़ो को आराम देते हुए इसकी सिंचाई नहीं करनी चाहिए। उद्यान वैज्ञानिक ने बताया कि उचित प्रबंधन से आने वाली फसल में अधिक फूल आने और उत्पादन सुनिश्चित करने में सहायक होता है। इस प्रक्रिया में जलवायु, पोषण, सिंचाई, कटाई छंटाई और रोग कीट प्रबंधन जैसे विभिन्न कारकों का ध्यान रखना आवश्यक है। बताया कि इस माह सिंचाई पूरी तरह बंद कर दी जाए लेकिन यदि मिट्टी में नमी कम हो तो पेड़ से दूर आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई की जाए। वहीं इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.