नवादा, फरवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। फरवरी का पूरा महीना आम की फसलों में मंजर आने का आदर्श समय है। नवादा जिले में इस वर्ष आए आम के मंजर कृषि क्षेत्र की खुशहाली को बयां कर रही है। इस बार बागों में आम के मंजर काफी अच्छे लगे हैं। सामान्यत: देर-सवेर मार्च के पहले सप्ताह तक मंजर आने का समय माना जाता है, लेकिन फरवरी के एक सप्ताह शेष रहने तक ही जिले में 60 फीसदी तक मंजर आ चुके हैं। जैसे ही 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान शुरू होता है, आम के मंजर आने लगते हैं। जिले में इसके अनुकूल ही आम के मंजर आने लगे थे। इन दिनों तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, लेकन जिन पेड़ों में कलियां आ चुकी हैं, उनमें कोई भी नुकसान मौसम के कारण नहीं होगा। सामान्यत: 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दो से तीन डिग्री अधिक का तापमान भी आदर्श मौसम ही माना जाता है। ...