हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- पातेपुर। पातेपुर थाने की पुलिस ने 95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। अंग्रेजी शराब आम के बगीचे में छुपाकर रखा था। पुलिस ने धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मामले की जांच कर रही। मिलीं जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के एक आम के बगीचे से पुलिस ने 95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आम का बगीचा किसका है और कौन शराब का कारोबार कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...