सहरसा, जनवरी 20 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 बैजनाथपुर मेहता टोला के समीप आम के बगीचे में करीब 50 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर वार्ड संख्या 22 निवासी विद्यानंद ठाकुर का शव सोमवार की सुबह आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.