दरभंगा, दिसम्बर 5 -- घनश्यामपुर। प्रखंड के देउरी गांव निवासी शिक्षक सूचित कुमार मंडल ने समाज में अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने अपने पिता गंगा प्रसाद मंडल की अंत्येष्टि में शामिल 250 लोगों के बीच आम के पौधे का वितरण किया। बताया जाता है कि गंगा प्रसाद मंडल वर्ष 2002 में जीआरपी पश्चिम बंगाल से सेवानिवृत्त हुए थे। गत तीन दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को गांव के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लाल सिंह, श्रवण मंडल, फूले चौपाल, पलटू पासवान, सतन महतो, अनिल मंडल, नंदू मंडल, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...