कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के रतगहां गांव के बाहर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नलकूप के पास आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से अधेड़ का शव लटकता मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रतगहां गांव निवासी 45 वर्षीय तीरथ सिंह पुत्र रामयश पेशे से ट्रक चालक थे। उनके अपनी खुद की दो ट्रकें भी चलवाते थे। परिजनों के अनुसार वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में रहते थे। रविवार शाम को वह रतगहां के बाहर स्थित अपने नलकूप पर गए थे। सोमवार सुबह खेत की तरफ गए ...