गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत सिसरी गांव निवासी 37 वर्षीय संतोष परहिया की मौत आम के पेड़ से गिरने से हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संतोष अपने बहन के घर सिदे गांव गया हुआ था। जहां अपने भांजे के साथ जंगल में आम तोड़ने गया हुआ था। उसी क्रम में आम का पेड़ का डाली टूट गया। उससे संतोष नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...