मधुबनी, मार्च 19 -- मधेपुर। आम फलों का राजा है। मिथिला में इस वर्ष फिर आम के पेड़ मंजरों से लद गए हैं। गदराए मंजर देख किसान खुश हैं। मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड सहित मधुबनी जिले के आम के पेड़ में भरपूर मंजर आए हैं। आम उत्पादक किसान फूले नहीं समा रहे हैं। प्रकृति की मेहरबानी रही तो उम्मीद है कि आम बम्पर फलेगा तथा फलों का यह राजा इस दफे खास की जद से निकलकर आमजन तक पहुंचेगा। कलमबाग में वासंती छटा बिखरने लगी है। बगीचे में मधुमक्खी की भनभनाहट व कोयल की कूं-कूं से माहौल अनुगूंजित होने लगा है। मंजरों की भीनी-भीनी खुशबू से बगीचे महकने व गमकने लगे हैं। किसान व आम के व्यापारी खुश हैं कि मिथिला के रसीले आम की सप्लाई बाहर कर अच्छी आमदनी उन्हें होगी । कहां-कहां है कलमबाग और आम के पेड़ कलमबाग तो मधेपुर, लखनौर, झंझारपुर प्रखंड सहित जिले के अमूनन सभी गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.