शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- खुदागंज, संवाददाता। खुदागंज क्षेत्र के गांव चटकौला में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रामकिशन उर्फ भूरे पुत्र सियाराम के रूप में हुई है, जो गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार रामकिशन का शव सुबह करीब 3 बजे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मंदिर के पास आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मीरा देवी और एक बेटा है। परिजनों का कहना है कि रामकिशन का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य रूप से अपने काम में व्यस्त रहता था। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.