संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर केवटहिया में बुधवार को आम के पेड़ में एक युवक की लटकती लाश मिली। शव देखकर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर टिकी हुई है। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को अशरफपुर केवटहिया निवासी राम प्रसाद पुत्र स्वर्गीय गब्बू ने सूचना दिया कि उसके छोटे भाई 40 वर्षीय रामबली पूर्व से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। अक्सर भाई बिना बताए घर से कहीं भी चले जाते थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उनका शव गांव के ही राम निवास के घर के सामने आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। सूचना पर एसआई प्रदीप सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.