भदोही, दिसम्बर 2 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नटवां गांव स्थित आम के पेड़ की डाली से 20 वर्षीय उमाशंकर नामक श्रमिक का शव लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। मजदूर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना क्षेत्र के नटवां गांव में हर घर नल योजना, जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। गत माह आठ नवंबर से ही वहां पर सूबे के दूरियां थाना फरीदाबाद, जिला बरेली गांव निवासी राम विलास के बेटे उमाशंकर काम करते थे। साथ काम कर रहे कर्मियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह ठेकेदार का इंतजार कर रहे थे। ताकि पैसा लेकर घर जा सके। इस बीच, कुछ देर बाद गांव स्थित आम के पेड़ की डाली में उमाशंकर का शव पैंट के फंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.