विकासनगर, जनवरी 5 -- विकासनगर के आदूवाला में वन विभाग ने देर रात एक बाग से आम की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ ली। विभाग के कर्मचारियों के पंहुचने से पहले ही पिकअप चालक फरार हो गया। विभाग फरार चालक की खोजबीन कर रहा है। रेंज अधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि रविवार रात को आदूवाला में एक आम के बाग में तीन प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटे जाने की गुप्त सूचना विभाग की टीम को मिली। जिसके बाद वन दरोगा धीरज कोटनाला के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। मौके से एक पिकअप वाहन मिला। जिसमें आम की लकड़ी लदी हुई थी। बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर इमारती लकड़ी को सीज कर दिया गया है। उधर, सोमवार को उद्यान निरीक्षक तहसीन खान टीम के साथ पहुंचे और दोनों विभागों ने बाग का संयुक्त निरीक्षण किया। बताया कि जल्द ही आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.