सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। दूबेपुर विकास खंड के भाईं गांव की एक बाग में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भाई गांव के दाऊदबाबा स्थित पुन्नी बाग के मैदान में बकरी चराने गए ग्रामीणों को एक अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना हैं कि बाग के बगल नहर की पटरी पर बिल के अंदर एक अजगर मौजूद है जो कभी भी बाहर निकल आता हैं धूप सेंकने के बाद अजगर फिर उसी बिल में वापस चला जाता हैं ग्रामीणों का कहना हैं कि अभी भी अजगर नहर की पटरियों के आस पास मौजूद हैं लोग इस आशंका से अभी भी दहशत में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.