आगरा, मार्च 9 -- आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों से मिला। आप के नेताओं ने व्यापारियों पर नगर निगम द्वारा थोपे जा रहे ट्रेड टैक्स और दुकानों पर लगने वाले विज्ञापन कर के विरोध में सहयोग की घोषणा की। प्रदेश मंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह लगातार सहयोग करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने इसे तुगलकी टैक्स बताया। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने कहा कि उनके सहयोग से व्यापारियों की बातें सपा पार्षद सदन में उठाएंगे। वरिष्ठ नेता कपिल बाजपेई ने कहा कि ट्रेड टैक्स के नाम पर नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.