हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। आम आदमी पार्टी कार्यालय हापुड़ में महान समाज सुधारक, सती प्रथा, बाल विवाह एवं जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी प्रान्त डॉ नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि शादी के वक्त सावित्री बाई फुले अनपढ़ थीं, लेकिन उनके पति महात्मा ज्योतिराव फुले ने शुरू में उन्हें घर पर ही पढ़ाया। उसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और वह भारत की प्रथम महिला शिक्षक बनीं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 1848 में पुणे में देश का पहला लड़कियों का स्कूल खोला था। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर महिलाओं,गरीबों,शोषितों और समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया। सती प्रथा और बाल विवाह का विरोध किया। इस दौरान मुस्लिम कुरैशी, धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.