नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महापौर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप पर निशाना साधा। महापौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार व तानाशाही का फल थर्ड फ्रंट है। उन्होंने कहा कि 2022 में निगम के चुनाव हुए तब आप ने दस झूठी गारंटी देकर जनता को भ्रमित करने का काम किया। आप ने दस में एक भी गारंटी पूरी नहीं की। ढाई साल में सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने सफाई व्यवस्था को खराब कर दिया। साथ ही, निगम के विकास कार्यों को ठप करने के साथ संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.