बेगुसराय, फरवरी 24 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत के निवासी सुधीर कुमार सिंह को आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार, अरुण महतो, भूषण कुमार, धर्मेंद्र साह, उदय कुमार चौधरी, राहुल कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है। दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...