प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- प्रतापगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अपील पर मृत बीएलओ को श्रद्धांजलि देने के लिए आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय सदर प्रतापगढ़ पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर बीएलओ को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतंत्र की रक्षा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, भास्कर तिवारी, कमर अली, देवी दीन गौतम, विद्या शंकर विश्वकर्मा, धुन्नू सिंह, सरोज श्रीवास्तव, उषा पाल, पूनम उपाध्याय, सुमन पाल, भोलानाथ गुप्ता, राकेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.