विकासनगर, मार्च 22 -- विकासनगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पहले दिन तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आप (आम आदमी पार्टी) की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई राजनैतिक दलों के वरिष्ठ सदस्य कांग्रेस के साथ आए हैं। कांग्रेस हमेशा से ही सामाजिक सौहार्द की रक्षा करने वाला राजनैतिक दल रहा है। जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2027 के मास्टर प्लान के लिए देहरादून में कार्यशाला चल रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि संगठनात्मक कार्य प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है। पार्टी नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.