औरंगाबाद, मई 2 -- आम आदमी पार्टी के रफीगंज कार्यालय में प्रदेश सचिव व जिला पर्यवेक्षक कृष्ण यादव की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मनोज कुमार यादव सचिव, लाल बाबू सिंह महासचिव, सुनील कुमार दीप संयुक्त सचिव व मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, मुन्ना कुमार यादव कार्यालय पर्यवेक्षक, दीनदयाल पासवान एससी-एसटी अध्यक्ष, निर्मला देवी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष और रमेश गुप्ता ओबीसी अध्यक्ष के रूप में चुने गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह गठन किया गया है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, अंगद कुमार, रंजन कुमार, पप्पू यादव, सरजू यादव, गीता देवी, दीनदयाल यादव, अमरेश कुमार, बसंती देवी, सुमन कुमारी सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...