चतरा, नवम्बर 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली कोल परियोजना में शनिवार को विस्थापित गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय साहू और संचालन मुकेश यादव ने किया। बैठक में चौथे फेज की काम करने आई एनसीसी कंपनी से कहा गया कि विस्थापितों के मांग को पूरा करें, उसके बाद ही काम को शुरु करें। एनसीसी कंपनी जल्द से जल्द स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर काम चालू करें स्थानीय ग्रामीण कंपनी को हर संभव सहयोग करेंगे। लेकिन मजदूरों के साथ किसी प्रकार का राजनीति बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक को विजय साव, बद्री साव,रितेश, मुकेश और आशीष ने कहा कि एनसीसी कंपनी का आम्रपाली कोल परियोजना में स्वागत है कंपनी यहां के बेरोजगार लोगों को रोजगार देते हुए अपना काम को शुरू कर सकती है इसमें किसी भी प्रकार का समस्या आने पर ग्रामीण कंपनी को जरूर सहयोग करेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.