चतरा, जनवरी 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली परियोजना कार्यालय में परियोजना के विस्थापित गांव के रैयत विस्थापित का एक प्रतिनिधिमंडल ने नये जीएम संजीव कुमार से मुलाकात की।इस दौरान परिचयात्मक बैठक हुई, जहां परियोजना से जुड़े जन समस्याओं को प्रमुखता से लोगो ने रखी। चौथे चरण की कोयला उत्पादन करने वाली नई कंपनी और शिवपुर साइडिंग से प्रभावित भूमिदाताओ को मूलभूत सुविधा,नौकरी रोजगार की विस्तृत रूप चर्चा की गई।जिसका समाधान करने की आश्वाशन जीएम संजीव कुमार ने दिया। इस मौके पर आशुतोष मिश्रा,मुकेश यादव,बद्री साहू,रितेश,शंकर चौधरी,आदित्य,शशि वर्मा सहित कई उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.