छपरा, फरवरी 15 -- दिघवारा निसं। महाशिवरात्रि पर प्रखंड के सिद्ध शक्तिपीठ मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन किया तथा मंदिर परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। पहले गंगा नदी में स्नान कर उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर मंदिर परिसर स्थित भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। इसके बाद मां अंबिका भवानी का दर्शन व पूजन किया। मंदिर के गर्भ गृह में किसी को जाने की अनुमति नहीं थी । मंदिर के गेट से पुजारियों द्वारा प्रसाद व चुनरी मां को अर्पित की गई। बाबा गुप्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु नये मंदिर में विराजमान चकनूर गांव स्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर मे 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का भी शुभारंभ किया गया। वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.