छपरा, अप्रैल 4 -- छपरा। सोनपुर मेला और मां अंबिका भवानी मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र में शामिल करने की मांग को लेकर वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने पिछले दिनों बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा था। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सोनपुर अनुमंडल स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर आमी के विकास के लिए 13 करोड़ 29 लाख 34 हजार रुपये की मंजूरी दी है। इसका बीजेपी नेता ने स्वागत किया है। मंजूर की गयी राशि प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत की गयी है। योजना के तहत मंदिर परिसर, नदी घाट, पार्किंग, पाथवे, घेराबंदी, पहुंच पथ का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण, सोलर स्ट्रीट जैसे कार्य कराए जाएंगे। मंदिर परिसर में दुकानों और कियोस्क के विकास पर 164.10 लाख रुपये, स्तंभ और उच्च आधार पर 330.91 लाख रुपये व फ्लोरिंग पर 30.36 लाख रुपये खर्च होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.