छपरा, अप्रैल 4 -- दिघवारा निसं। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि शुक्रवार को आमी के मां अंबिका भवानी के दरबार में भक्तों की काफी भीड़ रही। दोपहर बाद तक मां का यह दरबार भक्तों की भीड़ से गुलजार दिखा। इससे पूर्व नवरात्र के सातवें दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और जैसे जैसे समय बढ़ता गया,वैसे वैसे मंदिर ने भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में विभिन्न जगहों पर स्थान ग्रहण कर दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा किया और फिर आरती कर गर्भगृह के बाहर से मां अंबिका के पिंडी रूप के दर्शन किए। अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना की। गर्भगृह के अंदर पंडित सतेंद्र तिवारी, रंजन तिवारी,शिवम तिवारी व बटुक तिवारी ने श्रद्धालुओं के प्रसाद और चुनरी को मां के पिंड पर अर्पित कर सबों की खुशहाली की कामना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.