नई दिल्ली, मार्च 18 -- आमिर खान के नए लव अफेयर की खबरों के बीच बेटी आयरा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयरा को रोते हुए देखा जा रहा है। उनके रोने के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। लेकिन ये पिता आमिर से मिलने के बाद कावीडियो बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम को आयरा अपने पिता से मिलने उनके घर पहुंची थी। दोनों की मुलाकात के बाद आमिर उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। उन्हें गले लगाया और गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान आयरा की आंखो में आंसू थे जो पैपराजी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयरा खान गाड़ी में बैठीं हुई इमोशनल नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में सामने आ गए। आयरा को रोते हुए देख यूजर्स उन्हें अकेला छोड़ने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.