नई दिल्ली, मार्च 11 -- आलिया भट्ट ने आमिर खान और रणबीर कपूर को लेकर खास एलान किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इंडस्ट्री के दो पॉपुलर और उनके फेवरेट एक्टर्स एक साथ एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। एक्ट्रेस के हाथ में एक पोस्टर भी देखा जा सकता है जिसमें आमिर और रणबीर एक दूसरे को चैलेंज करते नजर आ रहे हैं। अब ये किसी नई फिल्म का एलान है या दोनों किसी और प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन आमिर और रणबीर को साथ में देखना मजेदार होने वाला है। आलिया भट्ट अपने वीडियो में कहती हैं कि ये अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर हैं। हाथ में आमिर खान और रणबीर कपूर का पोस्टर है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है 'बेस्ट बनने की लड़ाई, मेरे दो फेवरेट एक्टर्स एक दूसरे के खिलाफ। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.