बहराइच, दिसम्बर 10 -- रिसिया, संवाददाता। बहराइच से रुपईडीहा रूट पर बंद ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू न हो पाने के कारण रुपईडीहा, बाबागंज, नानपारा, मटेरा व रिसिया क्षेत्र दैनिक रेल यात्री परेश्शन हैं। जुलाई में निरीक्षण के बाद इस रेल प्रखंड पर सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया। अगस्त से इस पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की योजना भी बनाई। इसके बाद यात्रियों को आस बंधी थी, कि समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन रेल यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। प्राइवेट साधनों से लोग सफर कर रहे हैं। अधिक किराया लगने के साथ ही उनका शोषण भी हो रहा है। बहराइच से नानपारा वाया रुपईडीहा तक 56.15 किमी रेल लाइन को 342 करोड़ रुपए की लागत से मीटर गेज से ब्राडगेज बनाया गया है। आमान परविर्तन होने से लोगों को आस लगी थी कि क्षेत्र का जुड़ाव सीधे महानगरों से होगा। ट्रेनों की स...