गया, मार्च 20 -- आमस में कहीं भी बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को चढ़ाने व उतारने के लिए चालकों को बस और ऑटो को जीटी रोड पर ही खड़ा करना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आमस, चंडीस्थान, महापुर, हमजापुर, अकौना, करमाइन, ताराडीह, नवागढ़, बुधौल सांव आदि जगहों पर आने जाने के लिए यात्री रुकते हैं। लेकिन इन जगहों पर स्टैंड नहीं बने होने के कारण देश के अति व्यस्त मार्ग जीटी रोड पर ही बस व ऑटो खड़े किए जाते हैं। आमस व चंडीस्थान बाजार में आधा रोड तक कई लाइनों में बेतरतीब ढंग से आड़े तिरछे ऑटो खड़े रहने से हादसे की बराबर आशंका बनी रहती है। मुकेश, नन्हकू, संजय, मिथिलेश आदि ऑटो चालकों ने बताया कि टैक्स भरकर वाहन खरीदते हैं, लेकिन यात्रियों को बैठाने उतारने के लिए कहीं व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जिस वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.