गया, मार्च 10 -- आमस के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में सोमवार से वर्ग एक व दो के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन शुरू हुआ। अकौना मिडिल स्कूल को शिक्षकों ने खास तौर से सजाया है। शिक्षक मो. अली ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन को लेकर स्कूल गेट को रंग बिरंगे बैलून से सजाया गया है। स्कूल आनेवाले बच्चों को शिक्षकों ने तालियां बजा कर व गले लगा कर स्वागत किया। इससे बच्चे काफ़ी खुश दिखे और उत्साहित होकर मौखिक परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, राजेंद्र बैठा, सत्येंद्र दास, सकलदीप राम, निरंजन प्रसाद, महेंद्र राम आदि ने बताया कि बच्चों में परीक्षा का कोई भय न दिखे इसकी व्यवस्था की गई है। इन्होंने बताया कि सोमवार को पहला व दूसरा वर्ग के छात्र छात्राओं का गणित व अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा ली गई।हमजापुर उर्दू मिडिल स्कूल, आमस, गमहरिया, श्यामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.